टाटा स्टील को मिला ‘बेस्ट कंपनी टू वर्क फॉर’ अवार्ड
मुंबई। टाटा स्टील को ‘बेस्ट कंपनी टू वर्क फॉर’ पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार टाटा स्टील में क्षमता विकास के प्रमुख प्रकाश सिंह ने लिया। टाटा स्टील सभी क्षेत्रों की सर्वश्रेष्ठ 25 कंपनियों में 7वें स्थान पर रही। दिल्ली में आयोजित बिजनेस टुडे के बेस्ट कंपनीज टू वर्क अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार कंपनी को मिला।
टाटा स्टील में एचआरएम के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि ‘बेस्ट कंपनी टू वर्क फॉर’ चुना जाना टाटा स्टील के लिये सम्मानजनक है। हमारे कर्मचारी बहुमूल्य संपदा हैं, क्योंकि वे कंपनी को विश्व भर में प्रतिस्पर्द्धी लाभ देते हैं। हमारे सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों का लक्ष्य कर्मचारियों का सर्वांगीण विकास, कल्याण और संतुष्टि सुनिश्चित करना है। ऐसे पुरस्कार कर्मचारी सशक्तिकरण और कल्याण की यात्रा जारी रखने के लिये प्रोत्साहित करते हैं।

No comments