जमशेदपुर में होली मनाएंगे सीएम रघुवर
रांची। सूबे के सीएम रघुवर दास जमशेदपुर में होली
मनाएंगे। सीएम सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार की शाम वे जमशेदपुर
के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होकर
दोपहर दिल्ली से रांची लौटेंगे। शाम 4.20 बजे वे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से सोनारी
हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे। शाम 6.15 बजे वह एग्रिको स्थित आवास पहुंचेंगे। रात्रि
विश्राम वहीं करेंगे।


No comments