अग्रवाल सभा के शिविर में हुआ रोगों का ईलाज
रांची। अग्रवाल सभा के निष्काम सेवा शिविर में रोगों
का ईलाज हुआ। रांची के अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन सभागार में चंडीगढ़ निवासी विरेंद्र
शर्मा मरीजों को देखा। रविवार को करीब 230 मरीजों का ईलाज उन्होंने किया। इसमें सर्विकल, माईग्रेन, जोड़ों के
दर्द, कंधों के दर्द आदि से पीडि़त मरीज थे। कार्यक्रम संयोजक
अशोक नारसरिया के मुताबिक श्री शर्मा को ईश्वरीय शक्ति प्राप्त है। उनके स्पर्श
और आध्यात्मिक साधना द्वारा मरीजों को तत्काल लाभ मिलता है।
श्री शर्मा अपनी सेवाएं
नि:शुल्क देते हैं। दो दिनों में उन्होंने 450 मरीजों को देखा। संगठन के अध्यक्ष
विनोद जैन और मंत्री रतन मोर ने शॉल ओढ़ाकर श्री शर्मा का सम्मान किया। उन्हें समृति
चिह्न दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मोदी ने किया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल सहित
अन्य मौजूद थे।
No comments