Video Of Day

Latest Post

सेवा कार्यों को विस्‍तार देगा श्‍याम मंडल


रांची। श्री श्याम मंडल रांची की सभा 18 मार्च को रांची के अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेश चंद्र पोद्दार ने की। अध्यक्ष ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी। श्री श्याम फाल्गुण सतरंगी महोत्सव की सफलता पर हर्ष जताया। सभी विभागों की कार्य कुशलता के लिए संयोजकों को धन्यवाद दिया गया। सभा ने निर्णय लिया कि मंडल द्वारा स्थापित श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से चल रहे सेवा कार्यों को और विस्तार दिया जाए। शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्रों में सेवा कार्य बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सभा में गोपी कृष्ण ढंढानिया, चंद्र प्रकाश बागला, बृज मोहन पोद्दार, श्याम सुंदर पोद्दार, मनोज सिंघानिया, प्रमोद बगड़िया, अरुण धानुका, राजेश सारस्वत, धीरज बंका सहित मंडल के सदस्य उपथित थे।

No comments