Video Of Day

Latest Post

UP उपचुनाव: योगी की सीट गोरखपुर और केशव प्रसाद की सीट फूलपुर में बीजेपी से आगे निकली सपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे अाज घोषित होंगे। मतगणना का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया था और 10 बजे तक शुरुआती रुझान मिलने भी शुरू हो गए थे। लेकिन गोरखपुर में अब 9वें राउंड की गिनती जारी है और अब तक पहले राउंड के नतीजे ही बताए गए हैं। प्रशासन मीडिया को नतीजों की सूचना नहीं दे रहा है।

उत्तर प्रदेश से लोकसभा की गोरखपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार तथा फूलपुर सीट पर सपा उम्मीदवार 5वें राउंड में बढ़त बनाए हुए है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर में भाजपा के उपेन्द्र शुक्ल अपने निकटतम प्रतिद्वदी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवीण निषाद से करीब 1900 मतों से आगे है जबकि फूलपुर सीट से सपा उम्मीदवार नागेन्द्र सिंह पटेल भाजपा के कौशलेन्द्र पटेल से 6,931 मतों से आगे है।फूलपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद तीसरे तथा कांग्रेस प्रत्याशी चौथे स्थान पर चल रहे है।

 लोकसभा सीटों पर रूझान
लोकसभा सीट आगे
गोरखपुर BJP
फूलपुर SP
अररिया RJD

LIVE अपडेट्स:-
  • यूपी उपचुनाव: रुझान आने शुरू, गोरखपुर-फूलपुर में बीजेपी को बढ़त
  • गोरखपुर: बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला 11500 वोटों से आगे
  • यूपी: फूलपुर से बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल आगे
  • यूपी: फूलपुर में BJP प्रत्याशी पीछे, SP के नागेंद्र पटेल 1399 वोट से आगे
  • यूपी: फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल पहले राउंड में 2019 वोट से आगे
  • यूपी: फूलपुर सीट पर सपा के नागेन्द्र पटेल तीसरे राउंड में 1557 वोटों से आगे
  • यूपी: फूलपुर सीट पर सपा के नागेन्द्र पटेल 2479 वोटों से आगे
  • फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: दूसरे राउंड में सपा प्रत्यशी को मिले 22460 वोट
  • फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: तीसरे राउंड में सपा प्रत्याशी 2441 वोट से आगे
  • निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद को मिले 8583 मत
  • फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्यशी मनीष मिश्रा को 2407 वोट मिले 
  • फूलपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड में सपा प्रत्यशी को मिले 54562 वोट 
  • फूलपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी को 47631 वोट मिले
  • फूलपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड में निर्दल प्रत्याशी को 10505 वोट मिले
  • फूलपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल सिंह 6931 वोटों से आगे
  • फूलपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 8208 वोट से आगे
  • यूपी उपचुनाव: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी 24 वोटों से आगे
  • गोरखपुर उपचुनाव: तीसरे राउंड में सपा 1523 वोटों से आगे
  • गोरखपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में सपा 10 हजार वोट से आगे
  • फूलपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी नागेन्द्र पटेल 9924 वोटों से आगे
  • फूलपुर उपचुनाव: 9वें राउंड में सपा प्रत्याशी नागेन्द्र पटेल 12231 वोटों से आगे
  • यूपी उपचुनाव: गोरखपुर में चौथे राउंड में भी सपा के बढ़त
  • यूपी उपचुनाव: गोरखपुर में सपा 2962 वोटों से आगे
  • फूलपुर: सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 14299 वोट से आगे
  • यूपी उपचुनाव: गोरखपुर सीट पर सपा करीब 3 हजार वोटों से आगे
  • गोरखपुर: पांचवें राउंड तक सपा को 74377 और बीजेपी को 70317 वोट मिले

    निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतगणना का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया था और अब शुरुआती रुझान मिलने भी शुरू हो गए हैं। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान क्रमश: 47.75 प्रतिशत और 37.39 फीसद वोट पड़े थे। गोरखपुर सीट के लिए 10 तथा फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोरखपुर सीट सीएम योगी आदित्यनाथ के और फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी।

    उप जिलाधिकारी ने बताया कि मुंडेरा मंडी मतगणना स्थल पर 48 सीसीटीवी लगाए गए हैं। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई है। 14 टेबलों पर ईवीएम मतों की गिनती होगी जबकि एक टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इन सभी टेबलों को जाली और बैरीकेडिंग से घेरा गया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कडी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बैरीकेडिंग के बाहर ही एजेंट रहेंगे और वे मोबाइल अन्दर नहीं ले जा सकेंगे। स्ट्रांगरूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम ले जाने की भी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

    गौरतलब है कि पांचों विधानसभा फूलपुर, फाफामऊ, सोरांव, शहर उत्तरी और शहर पश्चिमी में कुल 19,63,345 मतदाता हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या 8,84,161 हैं जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 10,79,184 है। कुल 7,29,126 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव परिणाम आज दोपहर बाद आने की उम्मीद की जा रही है। 13 फरवरी से इस सीट के लिए नांमाकन शुरू हुआ था जो 20 फरवरी तक चला था। उपचुनाव के लिए कुल 30 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें से 6 लोगों के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे और 2 लोगों ने अपने नाम वापिस ले लिए थे।

No comments