Video Of Day

Latest Post

आज सूर्य बदलेंगे घर, शादी की सात फेरों पर लगेगी ब्रेक

 आचार्य चेतन शर्मा
भगवान भास्कर बुधवार को अपना घर बदल लेंगे। उनके घर बदलते ही शादी-ब्याह समेत सभी मांगलिक कार्यों के मुहूर्त पर ब्रेक लग जाएगा। हृषिकेश पंचांग के अनुसार भगवान सूर्य बुधवार को रात्रि 1:58 बजे शनि की राशि कुम्भ राशि से देव गुरू बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही मीन (खरमास) का दोष लगेगा। ऐसी स्थिति में शादी, विवाह, गृह आरंभ, गृह प्रवेश, मुंडन, विद्या आरंभ, उपनयन, जलाशय आदि सभी मांगलिक कार्य समेत देवी देवताओं की प्रतिष्ठा आदि शुभ कार्य एक माह के लिए थम जाएगें। एक माह बाद चौदह अप्रैल को सूर्य मीन राशि से मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तब फिर से शहनाई बजने लगेगी। शादी ब्याह कि शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। शादी के मंडप सजने लगेंगे। इसके साथ ही एक महीने के बाद एक बार फिर से गृहप्रवेश, भूमि पूजन, उपनयन, देवी देवताओं की प्रतिष्ठा समेत सभी प्रकार के मांगलिक एवं शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। फिलहाल अब लोगों को मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए 1 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

No comments