Video Of Day

Latest Post

दोनों राज्यसभा सीटें जीतकर केंद्र को देंगे मजबूती : दीनदयाल

रांचीा झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीट पर जीतना लगभग तय है। भाजपा और एनडीए गठबंधन के तहत हमारे सभी विधायक के साथ साथ कई अन्‍य विधायक संपर्क में हैं। वे राष्ट्रहित और झारखंड के विकास पुरुष मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों को देखते हुए राज्य हित में एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर राज्यसभा भेजेंगे। भाजपा का गणित बिल्कुल तय हैा हम दोनों सीट पर विजय प्राप्त करेंगेा राज्यसभा में दो सीट भेज कर भाजपा की बहुमत में बढ़ोतरी करने का काम झारखंड भाजपा करेगी। श्री बर्णवाल ने कहा कि विपक्षी एकता मतदान की तिथि आते-आते छिन्न-भिन्न हो जाएगी। चूकिं दोनों दल,  दल नहीं दलदल हैं। झारखंड को बदनाम करने के लिए दोनों दलों ने इतिहास रचा हैा आपस में भी दोनों दल एक दूसरे को धोखा देने वाले दल के रूप में देखते हैं। राज्यसभा चुनाव में समीर उरांव और प्रदीप संथालिया का विजयी होना तय है।

No comments