Video Of Day

Latest Post

गायत्री यज्ञ और संस्कारोत्सव में हुआ दीक्षा संस्‍कार


रांची। पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संस्कारोत्सव पंचतत्व और तैंतीस कोटि देव पूजन के साथ सोमवार को संपन्‍न हुआ। इसमें करीब एक दर्जन परिजनों का सामूहिक जन्म दिवस और दीक्षा संस्कार कराया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की बीआइटी मोड़ शाखा के यज्ञ आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य कन्हाई महतो ने बताया कि यज्ञाहूति देवाहूति और पूर्णाहूति तीन पाली तक चला। करीब दो सौ जन समूहों ने यज्ञ में भाग लिया।
यज्ञ मंच से शक्तिपीठ की टीम में कर्मकांड विभाष कुमार, प्रवचन नीरज कुमार, संगीत और डफली में वीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार और रामावतार ने साथ दिया। संदेश यज्ञाचार्य ने दिया। युग साहित्य का वितरण किया गया। यज्ञ के बाद अमृताशन का भंडारा हुआ। शक्तिपीठ आचार्यों के अतिरिक्त डॉ रवीन्द्र कुमार, रवि भूषण वर्मा, उर्मिला देवी, कन्हैयालाल गुप्ता, सुमन कृष्णा, प्रियंका कुमारी, सुधा, राजेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। यह जानकारी मीडिया सहायक नीरज कुमार और जय नारायण प्रसाद ने दी।

No comments