Video Of Day

Latest Post

प्रज्ञा केंद्र संचालकों का पुतला दहन कार्यक्रम रद्द

रांची। प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने 15 मार्च को आहूत मुख्‍यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कार्यक्रम रद्द कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राम रेख यादव, महासचिव विक्रम आनंद रॉय, प्रवक्ता योगेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम, नगर पर्षद, नगर पंचायत का चुनाव को लेकर लागू हुए आचार संहिता के करण यह कदम उठाया गया है। सभी जिला इकाई ने झारखंड प्रदेश प्रज्ञा संचालक संघ के निर्देशानुसार पुतला दहन की सारी तैयारी पूरी कर ली थी। उक्त कार्यक्रम अगली तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। उसकी सूचना सभी को दी जाएगी।

No comments