Video Of Day

Latest Post

एसडीओ की छापेमारी से स्‍टांप वेडरों में हड़कंप

रांची। स्‍टांप पेपर और रेवन्‍यू स्‍टांप में गड़बड़ी की शिकायत आने पर एसडीओ अंजली यादव ने सोमवार को छापेमारी की। राजधानी के कचहरी परिसर स्थित स्‍टांप वेंडरों के यहां खुद ग्राहक बनकर पहुंची। इस क्रम में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी हो‍ कि उपलब्‍ध होने के बाद भी कम दाम के स्‍टांप वेडर ग्राहक को नहीं देते हैं। उसे देने के लिए‍ मनमाना पैसा वसूलते हैं। दस रुपये के स्‍टांप को एक सौ से पांच सौ रुपये में बेचा जाता है। इसकी जानकारी एसडीओ को मिली थी। इसके अलावा उन्‍हें फर्जी स्‍टांप पेपर बेचे जाने की शिकायत भी मिली थी। इस मामलों की हकीकत जानने एसडीओ खुद दुकान पहुंची। गड़बड़ी की बात सामने आने पर लोगों को हिरासत में लिया। उनकी इस कार्रवाई से स्‍टांप वेंडरों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें‍ कि एसडीओ रहते हुए भोर सिंह यादव ने भी यह कार्रवाई की थी। उन्‍हें भी इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिली है। वह एक गंवई बनकर स्‍टांप वेडर की दुकान में पहुंचे थे। उस समय भी उन्‍होंने कई लोगों पर कार्रवाई की थी।

No comments