Video Of Day

Latest Post

अलग-अलग क्षेत्रों में दुष्कर्म की चार घटना, आरोपी गिरफ्तार

 
रांची। झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे में दुष्कर्म की चार घटनाएं हुई। इन मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को लेकर रेफरल अस्पताल में भर्त्ती कराने आयी सहिया के साथ एंबुलेंस चालक ने दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन पीड़िता किसी तरह से मौके से भाग निकली और पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

उपराधानी दुमका में भी एक 12वर्षीय छात्रा के साथ रविवार रात दुष्कर्म की कोशिश की गयी। पीड़िता के गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरु की, तो खेत में बेहोशी की हालत में वह जमीन पर पड़ी मिली। पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। धनबाद के झरिया इलाके में अलकाडीह ओपी क्षेत्र में भी शौच के लिए घर से बाहर निकली एक छात्रा के साथ दो-तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज की गयी है। पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म की कोशिश की गयी। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments