Video Of Day

Latest Post

मुख्‍यमंत्री जन संवाद में 87 फीसदी मामले निपटे


रांची। मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र के तहत 87.21 फीसदी मामले निपटाए गए। यह जानकारी मंगलवार को सरकार ने दी है। केंद्र 1 मई 2015 से शुरू हुआ। अब तक मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत कुल 6,78,681 लोगों ने संपर्क साधा। जनसंवाद में 2,07,057 शिकायतें पंजीकृत हुई। इनमें से 1,78,390 (86.16%) शिकायतों को जिला और विभाग में अग्रसारित किया गया। स्थानीय स्तर पर 28, 667 (13.84%) जन शिकायतों का निष्पादन हुआ। विभाग के अनुसार 1,55,566 शिकायतों का निपटारा किया गया। वर्तमान में जनसंवाद में 22,824 (12.79%) लंबित शिकायत हैं।

No comments