आजसू पार्टी ने की उप चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा
प्रेस से बात करते डॉ देवशरण भगत और अन्य |
रांची। आजसू पार्टी
गोमिया और सिल्ली दोनों जगह से उप चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करेगी। सिल्ली से
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और गोमिया से लंबोदर महतो चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को पार्टी
के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने यह जानकारी प्रेस को दी। उन्होंने
बताया कि दोनों उम्मीदवार सात मई को नामांकन दायर करेंगे।
डॉ भगत ने कहा कि सिल्ली और गोमिया विधानसभा
क्षेत्र आजसू पार्टी का जनाधिकार वाला क्षेत्र है। ऐसे में पार्टी का स्वाभाविक दावा
बनता है। पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने आजसू द्वारा तैयार किया फसल काट लिया
था। पार्टी ने भाजपा से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। जानकारी
हो कि सिल्ली विधायक अमित महतो और गोमिया विधायक योगेंद्र महतो की विधायकी खत्म
होने से यह सीट खाली हुआ है। दोनों को कोर्ट ने दो साल से अधिक की सजा सुनाई थी।
No comments