Video Of Day

Latest Post

राजधानी से सटे इलाके में नाबालिग से गैंगरेप


रांची। झारखंड की राजधानी से सटे इलाके में नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। यह इलाका मुख्‍यमंत्री, विधानसभा अध्‍यक्ष और मुख्‍य न्‍यायाधीश के घर से महज दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

शादी में शामिल होकर पांच लड़के और पांच लड़कियां वापस रात 10 बजे लौट रहे थे। उन्‍हें 10 से 15 लडकों ने घेर लिया। सभी के साथ मारपीट करने लगे। सभी बच कर भागने लगे। इसी बीच एक नाबालिग को बाइक में उठा कर सुनसान जगह पर ले गए। वहां युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

No comments