Video Of Day

Latest Post

अक्षय तृतीया पर धनतेरस के बराबर बिकते हैं गहनें

फाईल फोटो
रांची। अक्षय तृतीया पर सूबे में धनतेरस के बराबर गहनें बिकते हैं। इसमें सोना, हीरा सभी शामिल होते हैं। अधिक बिक्री सोने के गहनों की होती है। अक्षय तृतीया पर पीला खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग सोने की खरीदारी पर ही जोर देते हैं। झारखंड में सालाना गहनों की बिक्री करीब 3,000 करोड़ रुपये की होती है। अक्षय तृतीया पर इसमें से करीब छह प्रतिशत कहनों की बिक्री होती है। यानी उस दिन लगभग 180 करोड़ रुपये के गहने बिकते हैं। अक्षय तृतीय 18 अप्रैल को है।

करते हैं विशेष तैयारी
अक्षय तृतीय के दिन सर्राफा व्‍यापारी विशेष तैयारी करते हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर देते हैं। दुकानों को विशेष तौर पर सजाया जाता है। कई जगहों पर काउंटर भी बढ़ाए जाते हैं। नए-नए गहनों का कलेक्‍शन पेश किया जाता है। कई कंपनियां तो विशेष तौर पर इस दिन के लिए ही अपने उत्‍पाद लांच करते हैं।

लगन का पड़ता है प्रभाव
अक्षय तृतीया पर गहनों की बिक्री में लगन का प्रभाव भी पड़ता है। व्‍यापारियों के मुताबिक काफी लोग अपनी संतानों की शादी की खरीदारी भी इसी दिन कर लेते हैं। इस दिन की खरीदारी में उन्‍हें कई तरह के फायदे मिलते हैं। नवीनतम डिजाईन के गहनें मिल जाते हैं। ऑफर का लाभ होता है। शुभ दिन में खरीदारी कर लेते हैं।

खरीदारी में बरते सर्तकता
गहनों की खरीदारी में सर्तकता बरतने की जरूरत है। कई सर्राफा व्‍यापारी कैरेट में लोगों को ठगते हैं। ग्राहकों को 22 कैरेट का सोना कहकर 18 कैरेट पकड़ा देते हैं। पैसा उनसे 22 कैरेट का ही लेते हैं। इससे ग्राहकों को कैरेट और पैसे दोनों में घाटा होता है। दुबारा गहनें बेचने या बदलने के क्रम में उन्‍हें इस बात की जानकारी होती है।

इन बातों का रखें ख्‍याल
गहनों की खरीद विश्‍वसनीय दुकानों से करें। खरीदारी के समय रसीद जरूर लें। उसमें कैरेट के उल्‍लेख को देखें। हॉलमार्क गहनें की खरीदें। ये शुद्धता की पहचान होती है। ऑफर की पूरी जानकारी ले लें। निवेश के लिहाज से खरीदारी करने पर गहनें की खरीद से परहेज करें।

ये कहते हैं जानकार
तनिष्‍क के झारखंड हेड अमित सिंह के मुताबिक धनतेरस में चांदी सहित अन्‍य धातुओं की बिक्री भी होती है। अक्षय तृतीया में सोने के गहनें की अधिक बिकते हैं।

1 comment:

  1. AKSHAY TRITIYA HAS BECOME A MARKETING STRATEGY INSTEAD OF PUJA IN REAL TERMS. SAMAAN BECHNE KA UDDESHYA.

    ReplyDelete