Video Of Day

Latest Post

व्‍हाट्सएप से मैटर मिट जाने पर नही लें टेंशन

रांची। व्‍हाट्सएप से मैटर मिटा देने पर अब टेंशन नहीं लें। उसे दुबारा आप पा सकते हैं। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्‍हाट्सएप में कुछ नए फीचर्स आए हैं। कंपनी ने अपडेट जारी किया है। इसमें बग फिक्स के साथ नए फीचर्स भी हैं। इसके तहत अब आप मिटा दिए गए मीडिया फाइल्स को भी दुबारा डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप का नया फीचर 2.18.106 और 2.18.110 के बीच के वर्जन में दिया गया है। अब तक कोई फोटो, वीडियो, जीफ इमेज या कोई डॉक्यूमेंट्स व्हाट्सएप फोल्डर से डिलीट कर देने के बाद दुबारा इसे वापस नहीं पा सकते थे। नए अपडेट में इसे बदला गया है। डिलीट किए गए फाइल्स भी डाउनलोड किया जा सकता है।

डिलीट किए गए फाइल्स आपको दुबारा डाउनलोड करने का फीचर मिल रहा है। आपके फाइल्स डिलीट और डाउनलोड होने के बाद भी वॉट्सऐप के सर्वर पर रहेंगे। इससे पहले जिस फाइल को डाउनलोड नहीं जाता था, वह 30 दिन तक उपलब्ध रहता था। जब भी रिसीवर उस फाइल को डाउनलोड कर लेता तो सर्वर उसे डिलीट कर देता था। जानकारी के मुताबिक हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने बिहेवियर में बदलाव किया। जब मीडिया फाइल यूजर द्वारा डाउनलोड करने के बाद भी भी ये सर्वर पर रहेगा। यूजर के डिलीट करने के बाद व्हाट्सऐप फिर से उसे यूजर को देगा। उदाहरण के तौर पर दो महीने पहले जिन वॉट्सऐप मीडिया फाइल्स को आपने डिलीट कर दिया है, उसे भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि मीडिया फाइल्स फिर से डाउनलोड करने के लिए आपके पास सेंडर का मैसेज होना चाहिए।

2 comments: