Video Of Day

Latest Post

ब्राम्हण समाज ने ध्वजा पताकों के साथ निकाली शोभा यात्रा

रांची। अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी ब्राम्हण समाज ने भगवान परशुराम को 151 ध्वजा निशान के साथ नगर भ्रमण कराया। हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन समाज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाता है। बुधवार की सुबह 9 बजे पडित श्याम सुन्दर भारद्वाज के सानिध्य में पूजन हवन का काम सोमदत शर्मा ने सपरिवार किया।
दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम को रंग बिरंगे फूलों से सजे रथ पर विराजमान कर नगर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण कराया गया। रथ के आगे 151 ध्वजाधारी राजस्थानी वेशभूषा में चल रहे थे। भगवान परशुराम की आरती वरिष्‍ठ पत्रकार विजयकांत पाठक और डॉ महुआ माझी ने सयुक्त रूप से कर शोभायात्रा को प्रारंभ किया।

शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस शाम में मारवाड़ी ब्राम्हण धर्मशाला पहुंची। बीते रविवार को समाज द्वारा महिला और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता कराई गई थी। उसके विजेताओं को पुरस्‍कृत किया गया। शोभा यात्रा के योगदान में नगर के विभिन्न संस्थाओं संग दाधिच परिषद ने सहयोग किया। 
लगभग 1,100 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के सफल आयोजन में अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, मंत्री ज्ञानचन्द शर्मा, संयोजक राम गोपाल शर्मा, शान्ति शर्मा, कृष्ण शर्मा, नथमल शर्मा, अमित शर्मा, कमल शर्मा, गौतम शर्मा, आनंद शर्मा सहित अन्‍य ने सहयोग किया।

No comments