Video Of Day

Latest Post

सीपीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 अप्रैल से हैदराबाद में


  • झारखंड से 11 प्रतिनिधि रवाना
रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) का 22वां राष्ट्रीय अधिवेशन 18 से 22 अप्रैल तक हैदराबाद में होगा/ इसमें देश भर से एक हजार चुने हुए पार्टी नेता प्रतिनिधि भाग लेगें। झारखंड से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रकाश विप्लव के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं। इसमें सुरजीत सिन्हा, रामचंद्र ठाकुर, मो इकबाल, प्रफुल्ल लिंडा, सुफल महतो, गीता झा, सुखनाथ लोहरा, संजय पासवान और सुभाष मुंडा शामिल हैं। पार्टी के राज्य सचिवमंडल संजय पासवान ने बताया कि देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर, पार्टी संगठन को मजबूत करने और मोदी सरकार की सांप्रदायिक फांसीवादी नीतियों के खिलाफ जन लामबंदी के लिए अधिवेशन में गंभीर चर्चा होगी। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अधिवेशन के अंतिम दिन सीपीएम की नई केन्द्रीय कमिटी और पोलिट ब्यूरो का भी चुनाव किया जाएगा।

No comments