Video Of Day

Latest Post

सीएम आवास घेरने रांची के लिए निकले पारा शिक्षक


रांची। राज्‍य के पारा शिक्षक सरकार से नाराज है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। इसके मद्देनजर उन्‍होंने रांची स्थित मुख्‍यमंत्री आवास अनिश्चितकालीन घेरने की तैयारी है। इसमें राज्‍य भर के पारा शिक्षक शामिल होंगे। इनकी संख्‍या करीब 70 हजार होने की संभावना है।
राज्‍य के पांचों प्रमंडल से 17 अप्रैल को वे रांची के लिए कूच कर गए। सभी पैदल चलकर 23 अप्रैल को रांची स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचेंगे। फिर अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे। उनकी मांगों में सेवाशर्त नियमावली बनाते हुए समान काम के बदले समान वेतन देना और विद्यालय के विलय को तत्‍काल रोकना शामिल हैं।

No comments