Video Of Day

Latest Post

यौनाचार और बलात्‍कार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

रांची। झारखंड में महिला और लड़कियों के साथ बढ़ते यौनाचार एवं बलात्‍कार के खिलाफ बुधवार को रांची में विरोध कैंडल मार्चसह पुतला दहन हुआ। झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन और आदिवासी युवा मोर्चा के संयुक्‍त तत्‍वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। विरोध मार्च रांची विश्‍वविद्यालय से अलबर्ट एक्‍का चौक तक निकला।
सदस्‍यों ने दिवंगतों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसमें शामिल लोगों ने हाथ में बैनर-पोस्‍टर और तख्‍ती ले रखा था। सभी ने राज्‍य सरकार और प्रशासन से बेहतर सुरक्षा की गुहार लगाई। अध्‍यक्ष महिमा गोल्‍डेन ने कहा कि झारखंड में औसतन हर दिन तीन से चार महिला और बच्चियों का बलात्‍कार हो रहा है। सरकार और महिला आयोग उन्‍हें सुरक्षा देने में असफल है।
कुलदीप तिर्की ने कहा कि दुष्‍कर्म की घटना समाज के लिए शर्मनाक है। अलविन लकड़ा ने झारखंड में आदिवासी महिलाएं अधिकार शिकार हो रही है। कैंडल मार्च का नेतृत्‍व शशि पन्‍ना, संदीप उरांव, अभिषेक बाड़ा, विकास तिर्की, अविनाश बाड़ा, वर्षा गाड़ी, सिस्‍टर बबीता, संदीप तिर्की, विक्रांत, अरुण, डोनाल्‍ड ने किया।

No comments