Video Of Day

Latest Post

रांची के गुरूनानक हॉस्पिटल में खुला नेफ्रोप्लस सेंटर


रांची। नेफ्रोप्लस ने रांची के स्‍टेशन रोड स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में केंद्र खोला। इसका उदघाटन खादी बोर्ड के अध्‍यक्ष संजय सेठ ने किया। यह रांची में तीसरा है। यह झारखंड में नेफ्रोप्लस का  सातवां केंद्र है। नेफ्रोप्‍लस के उपाध्‍यक्ष रवी दीक्षित ने बताया कि इसमें दस बेड हैं। सब पर टीवी लगा हुआ है। साथ ही, वाई फाई की सुविधा दी गई है। पेसेंट को यहां गेस्‍ट बुलाया जाता है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है। विशेषज्ञ के तौर पर डॉ पंकज मिश्र अपनी सेवा देंगे। उनकी अनुशंसा के बाद ही मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। यहां डायटिशियन भी होंगे। वह मरीजों को आहार संबं‍धी सलाह देंगे। श्री दीक्षित ने बताया कि बेहतर डायलिसिस नहीं होने पर लोगों की उम्र कम हो जाती है। भारत के 18 राज्यों और 86 शहरों में फैले नेफ्रोप्लस का अब 140+ केंद्र हैं। इस साल देशभर में 50 से 60 केंद्र खोलने की योजना बना रहे हैं। गुरूनानक अस्‍पताल के अध्‍यक्ष एस चरनजीत सिंह ने कहा कि डायलिसिस पर निर्भर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार होंगे और साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य-देखभाल वितरण प्रणाली में सुधार लाएंगे।

No comments