Video Of Day

Latest Post

चंदन मिश्र को नारद पत्रकारिता सम्‍मान


रांची। विश्व संवाद केंद्र झारखंड की बैठक निवारणपुर में सोमवार को हुई। इसमें एक मई को देवर्षि नारद जयंती सह पत्रकार सम्मान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम रांची प्रेस क्लब में होना है। मौके पर प्रविष्टि में आये विभिन्न पत्रकारों के नामों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से वर्ष 2018 का देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान चंदन कुमार मिश्र को देने पर सहमति बनी। चयन समिति में मङ्गल पांडेय, संजय कुमार, सुषमा, अरुण, मयूर मिश्र थे।

सम्मान स्‍वरूप 11 हजार की राशि, श्रीफल, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं। मुख्य वक्ता हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय, शिमला के कुलपति डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री हैं। वे पत्रकारिता : लोकतंत्र की ताकत विषय पर व्यख्यान देंगे। बैठक मे रामअवतार नारसरिया, संजय जैन, मयूर मिश्र, संजय कुमार, सुषमा, प्रीति, जिज्ञासा, मंगल कान्त, राकेश रघुवंशी, शुभम और कुणाल आदि उपस्थित थे।

No comments