Video Of Day

Latest Post

लड़का नहीं था पसंद, जयमाला से पहले खाई जहर


चतरा। उसे लड़का पसंद नहीं था। माता-पिता को भी यह बात बताई थी। हालांकि घर वालों ने उसकी एक नहीं सुनी। शादी तय कर दी। अंतत- लड़की ने वरमाला से पहले जहर खाकर जान दे दी। यह घटना जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के बोधाडीह पंचायत के पतरा गांव का है। सोनी नामक युवती ने दूल्हन का जोड़ा पहने हुए जयमाला से पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिस लड़का से उसकी शादी हो रही थी, वह उसे पसंद नहीं था। सोनी ने इस पर आपत्ति जताई थी। घरवालों से रिश्ता नहीं करने की बात कही थी।

जानकारी अनुसार रामदेव भारती ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की शादी सिकिदाग पंचायत के लोटवा गांव निवासी विजय भारती के पुत्र मखींद्र भारती से तय की थी। सोनी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उसने माता-पिता को मना भी किया था। वे नहीं माने। शादी की तारीख तय कर दी। निर्धारित तिथि के मुताबिक 29 अप्रैल को मखींद्र भारती बारात लेकर पतरा गांव पहुंचा। बाराती नाच गाने में मस्त थे। इसी बीच सोनी ने मौका पाकर जहर खा लिया। उसकी मां की नजर पड़ी

आनन फानन में उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां कोई चिकित्सक नहीं थे। बाद में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंदा थाना के अवर निरीक्षक उपेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि लड़की शादी से खुश नहीं थी। शायद लड़का उसे पसंद नहीं था।

No comments