Video Of Day

Latest Post

देवघर में एम्‍स बनने का रास्‍ता साफ


रांची। झारखंड के देवघर में एम्स बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। प्रधान स्वास्थ्य सचिव श्रीमती निधि खरे ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एम्स के लिए चिन्हित भूमि सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री के पीएमएसएसवाई के अंडर सेक्रेटरी के नाम हस्तांतरित कर दिया है। जानकारी हो कि केंद्र सरकार ने झारखंड में एम्‍स बनाने की मंजूरी कुछ साल पहले दी थी। इसके रांची सहित कई जिलों में बनने की बात चली थी। जमीन तलाशी की जा रही थी। अंतत: देवघर का चयन इसके निर्माण के लिए किया गया।

No comments