Video Of Day

Latest Post

सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में बच्चों की काउंसिलिंग


रांची। राजधानी के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में शनिवार को बच्‍चों की काउंसिलिंग की गई। उन्‍हें आज के परिवेश में अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन भसीन ने बच्चों को समझाया कि अपनी सुरक्षा में किन नियमों के पालन से कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच विकसित करने की सलाह दी। स्वास्थ्य की देखभाल के लिये सही भोजन का चुनाव, अपने शरीर और घर की सफाई की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर शिक्षिकाओं द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा पर प्रत्यक्ष उदाहरण भी प्रस्तुत किये गए।

No comments