Video Of Day

Latest Post

सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्‍कूल में मना पृथ्‍वी दिवस


रांची। धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने धरती के संरक्षण और विश्व को प्रदूषण मुक्‍त बनाने का प्रण लिया। इस मौके पर स्कूल के पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर जानकारी दी।
बच्चों ने धरती बचाओ का नारा लगाया। पृथ्वी के हरे और नीले रंग को संजोए रखने का संकल्‍प लिया। प्रधानाचार्य श्रीमती गुंजन भसीन ने बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया। इस मौके पर सविता पाहवा, सीमा झा, इफ्फत राणा समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

No comments