Video Of Day

Latest Post

ग्राम स्‍वराज अभियान पर शुरू हुआ हैंड वॉश यूनिट


लोहरदगा। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सेन्हा प्रखंड के बुनियादी विद्यालय मैदान में जिला स्तरीय स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष चंद प्रजापति, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक राजकुमार लकड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हो रहा है। स्वच्छ भारत का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखी था। वे खुद ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते थे। इसे प्रधानमंत्री आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन के रूप में चला रहे हैं। विद्यालय के छात्र छात्राएं भी स्वच्छता पर घर गांव के लोगों को प्रेरित करें। भारत सरकार और राज्य सरकार स्वच्छता पर बड़ी योजना चला रही है। घर-घर शौचालय बनाए जा रहे हैं। जिससे बाहर शौच करने नहीं जाना पड़े। स्वच्छ रखने से बीमारी भी दूर होती है।
श्री चंद प्रजापति ने कहा कि केंद्र की सरकार जन आकांक्षाओं के अनुकूल काम कर रही है। लोगों की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। ओडीएफ घोषित होने वाला यह पहला जिला है। उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम पांच मई तक अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में कर स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। जनता के बीच जाकर सरकार की लाभकारी योजना की जानकारी दी जाएगी।
स्वच्छता पर उत्कृष्ट काम करने वाले को श्री भगत द्वारा सम्मानित किया गया। सेन्हा बीडीओ अमिताभ भगत, लोहरदगा सीओ अनुराग तिवारी, किस्को सीओ विशाल दीप खलखो, कुडू के पूर्व बीडीओ संतोष कुमार, डीपीएल जीएसएलपी एस सुजीत, बारी सेन्हा प्रखंड अलौली मुखिया रेखा देवी, कुडू प्रखंड सुन्दरू मुखिया सुशील उरांव, उड़ुमुड़ मुखिया ललित उरांव, झिलमिल महिला मंडल, बरही और गुलाब महिला मंडल बदला को साल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
स्वामी विवेकानंद निशक्त पेंशन योजना के लिए स्वीकृति पत्र सेन्हा निवासी हकीम अंसारी के पुत्र 7 वर्षीय हन्नान अंसारी को दिया गया। मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के चार लाभुको को स्वीकृत पत्र दिया गया। इसमें अर्चना कुमारी, नैंसी कुमारी, उरूज फातमा और फरीदा खातून शामिल हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का चेक पांच लाभुकों को दिया गया। इसमें नरगिस परवीन, प्रियंका कुमारी, कविता कुमारी, उमा कुमारी, बालमुनी कुमारी शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत ने बुनियादी विद्यालय सेन्हा में बने हैंड वॉश यूनिट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रमुख कलावती देवी, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद अग्रवाल, पूर्व विधायक रमेश उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  जितेंद्र महतो, डीडीसी शशिधर मंडल, सीओ अतुल रंजन भगत, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रियाज आलम, डाडू पंचायत समिति सदस्य राधिका देवी, रामकुमार वर्मा, अनीता देवी आदि उपस्थित थे।

No comments