Video Of Day

Latest Post

महिला हिंसा के खिलाफ सोमवार को मानव श्रृंखला


रांची। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ सोमवार को मानव श्रृंखला रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक में बनाया जाएगा। हिंसा मंजूर नहीं अभियान के अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में लगातार महिला और कम उम्र की किशोरियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। उनकी हत्‍या भी की जा रही है। इसके खिलाफ स्थानीय बुद्धिजीवी, छात्र, समाजसेवी संगठन आदि ने एक मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत हस्ताक्षर अभियान और हिंसा मंजूर नहीं स्टीकर वाहनों में लगाया जाएगा। यह अभियान मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन और आम जनता को हिंसा के खिलाफ मुखर होने का आह्वान करता है।

No comments