Video Of Day

Latest Post

...फिर पति ने करा दी पत्नी की शादी


गुमला। कोई पति अपनी पत्‍नी की शादी भला करा सकता है। सुनने में यह अटपटा सा लगता है। हालांकि यह सच है। ऐसा वाक्‍या झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड में हुआ है। पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। महिला एक दस वर्षीय बच्‍चे की मां है। पति ने अपने बेटे को भी उन दोनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र उरांव बसिया थाना में जल वाहक के रूप में कार्यरत है। वह थाना के पास पत्नी के साथ स्व. गणपत राम के घर में भाड़े पर रहता है। हर दिन काम से थाना जाता था। इस दौरान चंदन राम नामक युवक उसके घर पर हमेशा आता जाता रहता था। कई बार उसे इसका विरोध भी किया। चंदन को घर आने से मना भी किया था। हालांकि उसका आना जारी रहा। बीते 27 अप्रैल की अहले सुबह 3.30 बजे जितेंद्र अपना घर आया तो पत्नी और चंदन राम को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। घर आने की आहट सुनकर चंदन पिछले दरवाजे से भाग निकला।

जितेंद्र ने पहले थाने को लिखित आवेदन दिया। उसने लिखा कि अगर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो दोनों की शादी करा दी जाये। पुलिस ने हर पहलु की जांच और पूछताछ की। उसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी। शादी महादेव कोना शिव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से हुई। गवाह बसिया थाना की पुलिस बनी। शादी के बाद जितेंद्र ने दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया। जानकारी हो कि जितेंद्र उरांव की ललिता देवी दूसरी पत्नी थीं।

No comments