Video Of Day

Latest Post

जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के क्‍वार्टर फाईनल में पहुंचा झारखंड


भोपाल। झारखंड महिला टीम 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्‍वार्टर फाईनल में पहुंच गई है। भोपाल में चल रहे इस प्रतियोगिता में रविवार को तीसरे मैच में   हॉकी उत्तरप्रदेश को 4-0 से पराजित किया। इस जीत से 3 अंक हासिल करते हुए क्वाटर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। झारखंड टीम अभी तक खेले गए तीनों मैच जीत चुकी है। इससे पूर्व हॉकी कुर्ग और हॉकी भोपाल को बड़े अंतराल से हरा चुकी है। झारखंड का अगला और अंतिम लीग मैच एक मई को हॉकी हिम के साथ है।
आज के मैच में झारखंड टीम की ओर से दीपिका सोरेंग ने पहला गोल 22 मिनट में किया। दूसरा गोल ब्‍यूटी डुंगडुंग ने 31 मिनट में, तीसरा गोल 54 मिनट मे पिंकी एक्का और चौथा गोल 61वें मिनट में सुषमा कुमारी ने किया। वहीं, पुरुष वर्ग का तीसरा मैच आज 3 बजे  मध्‍य देश हॉकी अकादमी के साथ है। टीम की कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर दुलारी टोपनो सहित सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

No comments