रांची। वर्ल्ड मिक्स बॉक्सिंग महासंघ
के तत्वावधान में राजस्थान के अलवर में तीन दिवसीय मिक्स बॉक्सिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता
हो रही है। यह तीन से पांच मई तक चलेगी। इसमें भारतीय मिक्स बॉक्सिंग टीम भी भाग
लेगी। झारखंड के 12 खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता को देखते
हुए इन दिनों चयनित खिलाडी खूब पसीना बहा रहे है,
ताकि हिंदुस्तान के लिए मैडल जीत सके। विश्व स्तर पर हिंदुस्तान का नाम रौशन कर
सके। मुख्य प्रशिक्षक मो इबरार कुरैशी खिलाड़ियों ने मिक्स बॉक्सिंग के रूल्स और
रेगुलेशन की जानकारी दी।साथ ही, प्वाइंट
लेने की जानकारी भी दी।
खिलाडियों को सेमी कांटेक्ट, लाइट कांटेक्ट और फूल कांटेक्ट फाइट की
जानकारी दी। चयनित खिलाड़ियों में मो नूर खान,
हिमांशु कुमार, अजित
कुमार, सुलेन्द्र कुमार, सोनू कुमार साहू, प्रतीक
अग्रवाल(बालक)। आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल
कुमारी, प्रिया कुमारी, सोनिया सिंह, मुस्कान
कुमारी (बालिका) है। टीम कोच पंकज कुमार सिंह, संघ
के पदधारी सईद रहमान, दीपक वर्मा और जमील अंसारी ने
खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
झारखंड की 12 बॉक्सिंग खिलाड़ी भारतीय टीम में
Reviewed by दैनिक झारखंड
on
April 26, 2018
Rating: 5
No comments