झारखंड के अस्पतालों को मिला कायाकल्प सम्मान
रांची। नई
दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 74 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को
कायाकल्प सम्मान दिया। सदर अस्पताल की श्रेणी में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम सदर
अस्पताल को और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में सुंदरपहाड़ी गोड्डा के
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प सम्मान मिला। पूर्वी सिंहभूम के सिविल
सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद और डीपीएम निर्मल कुमार दास ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री
से मिलकर इस उपलब्धि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के स्वास्थ्य
विभाग की पूरी टीम को और गोड्डा के स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य मानकों में हमें अव्वल आना है। यह एक
चुनौती है, जिसे हम टीम वर्क से हासिल करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर हो या पारा
मेडिकल स्टाफ सभी मिलकर पूरे समर्पण भाव से इस काम को करें।
No comments