Video Of Day

Latest Post

महाजुटान को लेकर कुरमी मोर्चा ने की पदयात्रा


रांची। झारखंड कुरमी संघर्ष मोरचा ने 29 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले कुरमी महाजुटान को लेकर पदयात्रा की। यह रांची विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कचहरी चौक तक गया। इसमें महाजुटान के प्रवक्ता डॉ राजा राम महतो, रांची जिला संयोजक रणधीर चौधरी, जिला परिषद् सदस्य अनिल टाइगर, डॉ रूद्रनारायण महतो, डॉ धनेश्वर महतो, संतोष महतो, भुवनेश्वर महतो, रीता देवी, संजय कुमार महतो, सुधीर मंगलेश, राजू महतो, राजकुमार महतो, गोविंद महतो, सहोदर महतो, गौतम महतो, कार्तिक महतो, सिधांत महतो, नन्दलाल महतो, ब्रजेन्द्र महतो मनोज महतो, नवल महतो, नीतीश पटेल समेत अन्‍य मौजूद थे। इसमें शामिल सदस्‍यों ने जो कुरमी हित में बात करेगा, वहीं झारखंड में राज करेगा ने नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया।
विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
खिजरी विधायक राजकुमार पाहन ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्‍होंने राज्‍य के कुरमी/कुड़मी जाति को भारतीय संविधान की अनुच्‍छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजाति में पुन: शामिल करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि आठ फरवरी को 42 विधायकों द्वारा हस्‍ताक्षरयुक्‍त ज्ञापन सौंपा जा चुका है। उक्‍त 42 विधायकों के आवेदन का समर्थन करते हुए मैं भी अपने को शामिल करता हूं।

No comments