Video Of Day

Latest Post

कुरमी विकास मोर्चा का झारखंड बंद 23 अप्रैल को

रांची। कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा ने 23 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया है। इसके पूर्व संध्‍या पर 22 अप्रैल को जिला मुख्‍यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बंदी की तैयारी को लेकर 18 अप्रैल को रांची के होटल गंगा आश्रम में मोर्चा के केंद्रीय अध्‍यक्ष शीतल ओहदार की अध्‍यक्षता में बैठक हुई। उन्‍होंने बताया कि बंदी में महिला और पुरुष ढोल, नगाड़ा और पांपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरेंगे। बंदी को सफल बनाएंगे। श्री ओहदार ने कहा कि कुरमी को संवैधानिक हक नहीं देकर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। कुरमी/कुड़मी को एसटी में शामिल करने के लिए राज्‍य सरकार शीघ्र केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजे। उन्‍होंने कहा कि कुरमी महाजुटान के नेता भी 23 अप्रैल को सड़क पर उतरकर एकता का परिचय दें।

मोर्चा के केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो ने कहा कि राजनीतिक पार्टी कुरमी को छलते गए। केवल वोट बैंक बनाकर रखा। सरकार को इस जाति को एसटी में शामिल करने तक आंदोलन जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव में समाज के हित की बात करने वाले को ही समर्थन देगा। इस अवसर पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो, सखीचंद महतो, रूपलाल महतो, सागर महतो, झबुलाल महतो, राजकुमार महतो, संजय लाल महतो, संजय महतो, नंदलाल महतो, तनु महतो, सोनालाल महतो, अनिल महतो, मनोज महतो भी मौजूद थे।

No comments