Video Of Day

Latest Post

भगवान परशुराम की जयंती मनाई

रांची। अक्षय तृतीय पर 18 अप्रैल को रांची के रातू रोड के पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इसमें रांची शहर के अलावा रातू, कांके समेत कई क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। सबसे पहले भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। ब्राह्मण समाज के उत्थान और मान सम्मान की रक्षा के लिए सभी ब्राह्मण को एकजुट करने का संकल्‍प लिया गया। गरीब ब्राह्मण परिवार को अपने स्तर से मदद करने का निर्णय लिया गया। रविवार को पहाड़ी मंदिर प्रांगण में बैठक रखी गई है। जयंती कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा, अमृतेश पाठक, विजय कुमार मिश्रा, गौरीशंकर षाडंगी, किशोर महामंत्री, आशीष शुक्ला, संजीव दीक्षित, लेखा नंद झासनत कुमार मिश्र, प्रमेश तिवारी, आनंद मोहन तिवारी, प्रेम राज तिवारीसुबोध मिश्रा, मोहन पांडेय, महेश पाण्डेय, अमिताभ पांडेय, संजय पांडेय, अमन राज तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments