Video Of Day

Latest Post

स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवानों को बनाने का हुनर सीखा


रांची। जेसीआई रांची उड़ान द्वारा मंगलवार को कुकिंग क्लास का आयोजन किया गया। शहर की ख्यातिप्राप्त आशा बियानी ने कार्यशाला में संस्था की सदस्यों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक पकवानों को बनाने का हुनर सिखाया। कार्यक्रम संयोजिका संध्या बागला और संगीता शर्मा थी। अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने बताया कि इस कार्यशाला से सभी उपस्थित सदस्याओं ने लाभ उठाया। बर्मीस खोउसी सहित कई विदेशी पकवानों को बनाना सीखा। मौके पर रिंकी मोदी, उर्मिला सर्राफ, ख़ुशी पाटोदिया, सीमा मोदी, अनिता अग्रवाल, डाली खेतावत, मनीषा सोमानी, अंकिता माहेश्वरी, सीमा अग्रवाल, बृंदा, अंजु, मनीषा, छाया, संगीता, नीलम, निखार, शिप्रा, हिना, स्मिता, रिया सहित अन्य सदस्याओं ने भाग लिया।

No comments