Video Of Day

Latest Post

अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महामंत्री प्रमोद सारस्वत बने


जय प्रकाश शर्मा
रांची। विप्र फाउंडेशन (ब्राह्मण समाज का वैश्विक संगठन) जोन-6 का रांची जिला अध्‍यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महामंत्री प्रमोद सारस्वत बने। झारखंड प्रदेश समिति ने सर्वसम्मति से इनको मनोनीत किया। यह पदभार झारखंड प्रदेश महासचिव गणेश दायमा (जमशेदपुर) ने सौंपा।
प्रमोद सारस्वत
उन्होंने रांची जिले में 21 लोगों की कार्यसमिति का गठन अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा की सहमति के साथ करने का आग्रह महामंत्री से किया। इसमें चार उपाध्यक्ष, चार संयुक्त मंत्री, एक कोषाध्‍यक्ष और दस कार्यसमिति के सदस्‍य होंगे। उन्होंने 22 अप्रैल को जमशेदपुर में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर फाउंडेशन को अपने सुझाव और विचारों से अवगत कराने को कहा। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने प्रदेश को आश्‍वास्‍त किया कि जिला कार्यसमिति का गठन जल्द से जल्द किया जाएगा।

No comments