Video Of Day

Latest Post

कोकदोरो अंजुमन कमेटी के सदर बने मजीद अंसारी

रांची। राजधानी के कांके प्रखंड के अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोकदोरो इस्लामपुर के सदर मजीद अंसारी बने हैं। रविवार को सदर, नायब सदर, सेक्रेटरी, नायब सेक्रेटरी और खजांची पद का चुनाव हुआ। गांव में पहली बार गुप्त मतदान से वोट डाले गए। इसमें 667 वोटरों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। सदर पद के प्रत्याशी मजीद अंसारी 498 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंद्वी ईदुल अंसारी को हरा दिया।

नायब सदर के प्रत्याशी हजरत अन्सारी 368 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी सज्जाद अंसारी को 97 वोट से हराया। सेक्रेटरी पद के प्रत्याशी तबारक हुसैन 493 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी मेराज अहमद को 344 वोट से पराजित किया। नायब सेक्रेटरी प्रत्याशी जावेद अख्तर को 414 वोट मिला। उन्होंने प्रतिद्वंदी मो परवेज आलम को 285 वोट से पराजित किया। सेक्रेटरी पद पर अफजल हुसैन को निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जानकारी हो कि कोकदोरो गांव के जामा मस्जिद और मस्जिद-ए-अली (रजि.) मोहल्ला के लगभग 700 मतदाताओं में 667 वोटर ने गुप्त मतदान किया। मतदान के लिए ईदगाह परिसर में 3 बूथ बनाये गये थे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ।

चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 15 सदस्यीय टीम बनायी गयी थी। चुनावे कराने में हाजी अब्दुल हसीब अंसारी, अफजल हुसैन, हाजी अजीज अंसारी, हाजी अब्दुल हमीद, मोहम्मद शमाउन अंसारी, अब्दुल रउफ, हाजी युनूस, नईम अख्तर, फिरोज आलम, मोहम्मद अफरोज आलम, तस्लीम अहमद की सराहनीय भूमिका रही।

सहयोग: अफरोज आलम

No comments