जत्था के सदस्यों का स्वागत किया
रांची। कारवां-ए-अमन-ओ-इंसाफ के जत्था
के सदस्यों का स्वागत गुरूवार को राजधानी के शिवाजी चौक स्थित संदीपमहतो मार्केट
के समीप हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बलराम थे। इस कार्यक्रम में बताया गया
कि यह यात्रा 22 अप्रैल को पलामू से शुरू होकर गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद होते हुए 13 मई को रांची पहुंचेगा। समापन
पर सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मौके
पर महेंद्र यादव, जेम्स हेंम्बरोम, रेयाजुल्लाह, गुलाम
रसूल, अशरु अंसारी, रामेश्वर
प्रसाद, बबलू महतो, रमेश
प्रसाद, रसिद अंसारी, रमेश
महतो, संजय कुमार महतो सहित अन्य मौजूद थे।
No comments