Video Of Day

Latest Post

कुरमी महाजुटान को लेकर पदयात्रा 27 अप्रैल को


रांची। झारखंड कुरमी संघर्ष मोर्चा के तत्‍वावधान में 29 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में कुरमी महाजुटान का आयोजन किया गया है। इसे लेकर 27 अप्रैल की समय शाम चार बजे से पदयात्रा निकाली जाएगी। मोर्चा के प्रवक्‍ता भुवनेश्‍वर महतो ने बताया कि यह रांची यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होगी। मेन रोड, चर्च रोड होते हुए अलबर्ट एक्‍का चौक तक आएगी। इसमें कुरमी समाज के सांसदपूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक संयोजक मंडली के सदस्य, बुद्धिजीवी, प्रबुद्धजन आदि उपस्थित रहेंगे

जानकारी हो कि कुरमी/कुड़मी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मोर्चा का कहना है कि कुरमी/कुड़मी पहले से ही अनुसूचित जनजाति में थे। एक साजिश के तहत उन्‍हें अलग कर दिया गया है। उनकी भाषा, संस्‍कृति सभी आदिवासियों की है। मुख्‍यमंत्री को भी 42 सांसदों ने हस्‍ताक्षर युक्‍त ज्ञापन सौंपकर कुरमी को एसटी का दर्जा दिए जाने की वकालत की है। मोर्चा का दावा है कि कुरमी महाजुटान में 29 अप्रैल को राज्‍य भर से लाखों की संख्‍या में समाज के लोग जुटेंगे। अपने हक और अधिकार की मांग करेंगे।

No comments