Video Of Day

Latest Post

पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश


रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 19 अप्रैल को जेसीआई रांची उड़ान ने बच्चों और परिवार के साथ विश्व साईकिल दिवस मनाया। लोगोंको पर्यावरण और स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सजग  रहने का संदेश दिया। अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने बताया कि साईकिल पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय रखता है। इससे रक्त संचालन सही ढंग से होता है। घुटनों का अच्छी कसरत होती है। मोटापा घटता है। इस तरह अच्छे स्वास्थ्य के साथ वायु प्रदूषण से मुक्ति के लिये भी साईकिल अच्छा विकल्प है। 
कार्यक्रम संयोजिका नीतू गुप्ता और रंजना जाजोदिया ने कहा कि एक साईकिल के अनेक फायदे हैं। आधे घंटे साईकिल जरूर चलायें। मौके पर सचिव भावना काबरा, कीर्ति बुधिया, नीतू छापरिया, रिंकी मोदी, रंजना जाजोदिया, श्वेता अग्रवाल, नीतु गुप्ता, राखी, ख़ुशबू जैन, सारिका सिंह, सुधा गोयनका, अनिता अग्रवाल, कोमल रूंगटा, आशु सर्राफ, विनीता सिंघानिया, रुबी जैन, नीतिशा जालान, सुमिता अग्रवाल सहित अन्‍य मौजूद थीं।

No comments