Video Of Day

Latest Post

मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बरते सावधानी


रांची। मौसम विज्ञान विभाग ने आज फिर से आंधी चलने और बादल गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले दो दिन घंटों में मौसम में बदलाव हो सकते हैं। विभाग ने लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार में ऐसा होने के संकेत दिए हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। हल्‍के और मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

दो सेे तीन घंटों में खूंटी, सिमडेगा, पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर जिलों में भी मौसम के बदलाव होने के संकेत मिले हैं। विभाग के मुताबिक कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। रांची में आकाश में बादल छाए हुए हैं। हवा भी चलनी शुरू हो गई है। कुछ देर में बारिश हो सकती है। बीते तीन दिनों से विभाग मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी कर रहा है। 

No comments