Video Of Day

Latest Post

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम ने दी बधाई


रांची। झारखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि अभी झारखंड में चुनाव के नतीजे आए हैं। मैं झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। लोकल सेल के चुनाव थे नगर निकाय के चुनाव थे। मेरी जानकारी है 80 पर्सेंट भारतीय जनता पार्टी को गांवों में जीत मिली है। छोटे-छोटे नगर में जीत मिली है। 

झारखंड में इतने वर्षों से सत्ता में रहने के बाद सामान्य मानवों का विश्वास जीतना बहुत ही संतोष की बात है। मैं झारखंड के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं। आपको भी बधाई देने के साथ-साथ झारखंड की जनता को भी बधाई देता हूं। क्योंकि उन्होंने विकास में विश्वास रखा। तत्कालीन लाभ के बजाए, स्थायी समाधान के रास्ते को चुना। जहां-जहां बीजेपी को अवसर मिला है लगातार हमारा जनसमर्थन बढ़ता चला जा रहा है।

No comments