रखें ध्यान, सोमवार को शहर हो सकता है जाम
फाईल फोटो |
रांची। सोमवार को घर से निकलने
से पहले सतर्क रहें। राजधानी और आसपास की सड़कें जाम मिल सकती है। ऐसे में गंतव्य
तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। यह सलाह रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक ने
दी है। उन्होंने आदेश जारी कर कहा है कि 23 अप्रैल को कुरमी समाज द्वारा विभिन्न
मांगों को लेकर झारखंड बंद बुलाया गया है। पारा शिक्षकों के भी मुख्यमंत्री आवास घेराव
किए जाने की सूचना है।
ऐसे में शहर में रोड बाधित होने की आशंका से इंकार नहीं किया
जा सकता है। विशेषकर बूटी मोड़, ओरमांझी रोड, टाटीसिलवे, सिल्ली
मार्ग, पंडरा रवि स्टील मार्ग बाधित होने की आशंका है। इस स्थिति को देखते
हुए रांची शहर के अंदर या अपने गंतव्य स्थान जाने वाले वाहन अपने वैकल्पिक मार्ग
अपनाकर अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगे।
No comments