Video Of Day

Latest Post

राजधानी पहुंचा पारा शिक्षकों का हुजूम, वार्ता तीन बजे


रांची। पारा शिक्षकों का हुजूम सोमवार को राजधानी रांची पहुंच गया है। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से अपनी मांगों को लेकर वे मुख्‍यमंत्री निवास घेरने आए हैं। शिक्षकों को अलग-अलग जगहों पर रोककर मोरहाबादी मैदान लगाया जा रहा है। उनके आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास से लेकर मोरहाबादी मैदान तक सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं। जगह- जगह बेरिकेड्स लगाए गए। शहर में 700 अतिरिकत पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पारा शिक्षकों को दादा मोरहाबादी मैदान के दादी पार्क में बनाए गए कैंप मे रखा जा रहा है। उन्‍हें वार्ता के लिए 3 बजे का समय दिया गया है। पारा शिक्षकों की मुख्‍यत: दो मांगें हैं। इसमें समान काम के बदलने समान वेतन देना और स्‍कूलों के होने वाले मर्जर पर रोक लगाना है।

No comments