Video Of Day

Latest Post

कलश यात्रा के साथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

लोहरदगा। नवनिर्मित मंदिर स्थानीय शांति नगर शिव मंदिर प्रांगण के समीप माता दुर्गा जी, बजरंगबली जी एवं भगवान सूर्य देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत आज 251 कलश लेकर महिलाओं व बच्चियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर संचालन समिति व शहर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे।  बैंड बाजे के साथ शंख नदी से जल लिया गया।
महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी, बजरंग बली की जय, सूर्य भगवान की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। साथ ही नृत्य संगीत के साथ महिलाएं कलश यात्रा में निकले। कलश यात्रा व पूजनोत्सव के उपरांत भंडारे व शर्बत का भी वितरण किया गया।

मौके पर ईश्वर साहू, शंकर साहू, लाल नवलकिशोर नाथ शाहदेव, दिनेश सिंह, शम्भू शिखर, बजरंग वर्मा, नंदकुमार सिंह, बालकिशोर नाथ शाहदेव, चंद्रिका यादव, पुरोहित रमेश पौराणिक, वंशीधर मिश्र, लाल मदन नाथ शाहदेव, बबन प्रसाद, अरुण वर्मा, वार्ड पार्षद कमला देवी, विनोद सिंह, मन्ना गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद, राजवीर चौधरी,  विमल कांत सिंह, मुंशी साहू, संतोष यादव, मुकेश यादव, संदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुराधा साहू, ज्योति वर्मा, देश राज शिखर, सौरव शिखर, नीरज साहू, गुडूस प्रसाद, अर्जुन ठाकुर समेत सैंकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

No comments