Video Of Day

Latest Post

प्रधानमंत्री के बधाई देने पर प्रदेश भाजपा ने जताया आभार


रांची। नगर निकाय चुनाव में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई देने पर प्रदेश भाजपा ने आभार जताया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसद, विधायकों के साथ सीधी बात कार्यक्रम में झारखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री के इन शब्दों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ झारखंड की पूरी जनता में उत्साह का माहौल है। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री के इस उत्साहवर्धन के लिए आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के सफल नेतृत्व पर मुहर लगाते हुए कहा कि भाजपा लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद लगातार झारखंड में चुनाव जीत रही है। यह साफ दर्शाता है कि झारखंड की जनता का आज भी भाजपा के प्रति विश्वास कायम है। श्री शाहदेव ने कहा के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास के मुद्दे पर वोट मांगा था। नो नेगेटिव कैंपेन चलाया था। परिणाम स्वरुप भाजपा को नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली।

No comments