Video Of Day

Latest Post

दिव्यांग मनोज को मंच ने दी सहायता राशि

जमुआ। झारखंड एकता मंच ने जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी निवासी दिव्यांग मनोज यादव को 20 हजार रुपये की नकद सहायता राशि दी। श्री यादव अत्यंत गरीब व लाचार हैं। इनकी पुत्री रूबी कुमारी का विवाह होना है। इस अवसर पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद यादव, प्रदेश अध्यक्ष पिंटू यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सचिव जितेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, योगेश कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि हमारा कार्य क्षेत्र पूरे झारखंड प्रदेश में हैं। हमारा उद्देश्य विशुद्ध जनकल्याण है। योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि मंच द्वारा गरीब, असहाय को हर संभव सहयोग किया जायेगा। जन जागरण और सदस्यता अभियान चलाकर सभी को जोड़ा जाएगा। सदभावना विकसित की जाएगी। दुर्भावना फैलाने वाले को दूर रखा जायेगा।

No comments