Video Of Day

Latest Post

ऑक्सफोर्ड में स्कूल कैबिनेट के गठन के साथ शपथ ग्रहण

रांची। राजधानी के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सत्र 2018-19 के लिए स्कूल कैबिनेट का गठन हुआ। सभी कैबिनेट सदस्यों का चयन साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत किया गया। इसके अंतर्गत मास्टर रितेश सोरेंग को हेड ब्वॉय, रिया शर्मा को हेड गर्ल, नेशनल चैंपियन रह चुके मास्टर प्रज्जवल रौनक को (ब्वॉय) स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर और लारैब फातिमा को (गर्ल) स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर, आयुशी श्रीवास्तव को एक्टीविटी को-ऑर्डिनेटर चुना गया। विद्यालय के चार सदनों के हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, लिटरेरी कैप्टन भी चुने गए।
सभी नव चयनित कैबिनेट सदस्यों को विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने शपथ दिलाते हुए पद की गरिमा को बनाए रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल कैबिनेट का गठन एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसके द्वारा ही विद्यालय की सभी गतिविधियों को संचालित किया जाता है। उन्होंने कैबिनेट के सदस्यों को अपना फर्ज पूरी निष्‍ठा और लगन के साथ निभाने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्‍ठ शिक्षक राज किशोर शर्मा, सीसीए इंचार्ज श्रीमती ए फातिमा एवं सुश्री श्‍वेता गुहा, सभी सदनों के प्रमुख, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments