Video Of Day

Latest Post

मोबाईल चार्ज में लगाकर खेल रहा था गेम, हुई ये घटना


लोहरदगा। मोबाईल चार्ज में लगाकर गेम खेलना बच्‍चे को महंगा पड़ा। मोबाईल फट जाने से उसका हाथ चोटिल हो गया। जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत केकरांग निवासी सुका नगेसिया का 12 वर्षीय पुत्र मोबाइल के धमाके से घायल हो गया। घटना की सूचना उसके पिता को आसपास के लोगों के माध्‍यम से मिली। इसके बाद पिता ने आनन फानन में घायल बेटे को बेतरा कर ईलाज कराने के लिए सदर अस्पताल के लिए निकल पड़े। कुछ दूरी तक बेटे को बेतरा कर हेसापीढ़ी तक लाया। जिसके बाद एक बाइक की मदद से वह सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ एसपी शर्मा ने बच्चे का ईलाज किया। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। उसने बताया कि घटना दो बजे की है। पैदल आने की वजह से सात बज गए। घायल संजय के पिता जलावन लकड़ी चुन्नी का काम करते हैं। घटना के वक्त वह जंगल गए हुए थे। घायल संजय नगेशिया ने बताया की वह घर के पड़ोसी विकास नगेसिया घर जाकर चार्ज पर लगे मोबाइल कर गेम खेल रहा था। इसी दौरान मोबाइल के फटने से उसके दाहिने की उंगलियां बुरी तरह चोटिल हो गई।

No comments